Sun. Jun 21st, 2026

महिला के सीने पर रखा पत्‍थर,फिर प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा,हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने एक महिला के साथ ऐसी बर्बरता की है, जिसे सुनकर आप भी दहल जाएंगे। आरोपियों ने पहले महिला को जमकर पीटा। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो पीड़िता के सीने पर पत्‍थर रखकर उनके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। हैवानियत की शिकार महिला को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीधी जिलें में शौच के लिए गई एक एक महिला के साथ पड़ोसी परिवारजनों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जब उनका इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्‍होंने महिला के गुप्तांग में डांडा डाल दिया। महिला की हालत गंभीर है। उन्‍हें उपचार के लिए सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहां है कि मेडिकल रिपोर्ट आते ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार की सुबह शौच करने गई एक महिला के साथ उनके पड़ोसी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जब महिला के साथ दरिंदगकी हदें पार कर दी गईं। आरोपियों ने उनके गुप्तांग में डंडा तक डाल दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने महिला के सीने पर बड़ा पत्थर रखकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। मौके पर दूसरी महिला के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया।आनन फानन में पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया। पीड़ित महिला का उपचार सीधी जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना पर अमिलिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ। रविन्द्र वर्मा ने बताया कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल रिपोर्ट आते ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। उन्‍होंने आगे बताया कि आरोपी ने ऐसा क्‍यों किया फिलहाल यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *