Wed. Apr 22nd, 2026

कमानी टूटने से सड़क पर पलटी बस, मुसाफिरों की जान बची

मसूरी : शुक्रवार सुबह मसूरी की ओर आ रही एक प्राइवेट बस पानी वाला बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 27 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक एवं बालूगंज चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ आपदा राहत उपकरणों सहित तुरंत मौके पर पहुंचे।

बस रात्रि 11 बजे कश्मीरी गेट, दिल्ली से मसूरी के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही बस पानी वाला बैंड के पास पहुंची, अचानक कामनी (सस्पेंशन/कमानी) टूटने के कारण बस अनियंत्रित होकर धीमी रफ्तार में पलट गई।

बस में सवार यात्रियों में से केवल एक व्यक्ति – अर्चित शुक्ला, पुत्र गिरीश चंद शुक्ला, निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आईं। उसे 108 आपात सेवा के माध्यम से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। राहत की बात यह रही कि बस की रफ्तार धीमी होने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद सभी यात्रियों को प्राइवेट वाहनों के माध्यम से मसूरी भेजा गया।
बस चालक की पहचान जसवंत (25 वर्ष), निवासी विजय पार्क, मौजपुर दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने बस को हटाने और ट्रैफिक सामान्य करने के लिए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बस की तकनीकी खामी की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *