Sun. Jun 21st, 2026

बोरी में भरकर युवती का शव नदी के किनारे फेंका,हत्या से सनसनी

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में सुखी नदी पुल के नीचे एक युवती का शव बोरे में बंद पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे से शव को बाहर निकाला। बोरे से बरामद युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। हाथ और पैर बांधने के बाद बोरे में डालकर युवती के शव को फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार रुड़की रोड पतंजलि योगपीठ के समीप नदी के पुल के नीचे एक भैंसा बुग्गी वाले ने बोरा पड़ा हुआ देखा। संदेह होने पर उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को खोला तो उसमें युवती का शव मिला।

अनुमान है कि युवती की हत्या कर शव को नदी के पुल के नीचे फेंका गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं।युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
स्वतंत्र कुमार सिंह,एसपी सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *