Sun. Apr 19th, 2026

राजीव गांधी स्टेडियम में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के उतरते ही हेलीपैड ढह गया

केरल : पथानामथिट्टा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर के उतारने के दौरान नवनिर्मित कंक्रीट हेलीपैड का एक हिस्सा ढह गया। राष्ट्रपति सबरीमाला यात्रा के बाद यहीं उतरी थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में राष्ट्रपति या हेलीकॉप्टर पर सवार किसी भी चालक दल के सदस्य को चोट नहीं लगी है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, स्टेडियम को अंतिम समय में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए चुना गया था। नवनिर्मित हेलीपैड को वहीं मंगलवार देर रात तैयार किया गया था और चूंकि कंक्रीट पूरी तरह से जमी नहीं थी, इसलिए यह हेलीकॉप्टर के भार को सहन नहीं कर पाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दौरान केरल स्थित सबरीमाला पर्वतीय मंदिर जा रही थीं। उन्होंने कल शाम तिरुवनंतपुरम का दौरा किया था, जहां उन्हें केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम से हेलीकॉप्टर द्वारा निलक्कल पहुँचीं और फिर सबरीमाला पर्वतीय मंदिर के आधार स्थल पम्पा गईं। पम्पा गणपति मंदिर में इरुमुडी बाँधने सहित पारंपरिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके बाद वह विशेष वाहन से सबरीमाला मंदिर जाएंगी। उनकी यात्रा के दौरान सबरीमाला और आधार शिविर दोनों जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिर में दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति के दोपहर में लौटने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *