Sat. Jun 20th, 2026

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास जंगल मे लाश मिलने से मचा हड़कंप

देहरादून: मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निकट कोठारी मोहल्ले के जंगल मे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार,सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए पर रहता था। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *