Sat. Apr 25th, 2026

आज फिर राज्य में करवट लेगा मौसम ,ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार

देहरादून: उत्तराखण्ड में मौाम का मिजाज बदलने का क्रम बदस्तूर जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उधर सोमवार को बादल छाए रहने से प्रदेश भर में गर्मी का अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *