Sat. Apr 25th, 2026

आज मौसम का मिजाज रहेगा नासाज,पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज नासाज रहने के आसार हैं । मौसम विभाग की माने तो उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन व रात के तापमान में भी इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *