Sat. Apr 18th, 2026

150 मीटर गहरी  खाई में कार गिरने से पीएसी जवान समेत दो की मौत

पौड़ी: जिले के रिखणीखाल प्रखंड में रविवार को एक कार खाई में गिरने से पीएसी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि रिखणीखाल.सिद्धखल मार्ग पर बयेला मल्ला गांव के पास कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

केंद्र ने कहा कि प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी जवान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सरकारी वाहन के तौर पर इस्तेमाल की जा रही कार रिखणीखाल की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान डोबरिया गांव के पीएसी जवान दिलबर सिंह (50) और बांगर गांव के जसवीर सिंह (36) के रूप में हुई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वाहन चालक सतपाल सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती कराया गया। आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *