Sun. Jun 21st, 2026

दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत,70 अस्पताल में भर्ती

कहते हैं ‘‘जल ही जीवन है’’ मुझे इस स्लोगन का सार समझ नही आया क्योंकि इसके साथ ही ‘सेव वाटर’ को इसके साथ जोड़ कर देखा जाता है लेकिन शुद्व और अशुद्व के बारे में क्या दलील है इसकी बानगी नजर आई छत्तीसगढ़ राज्य के जिले भिलाई में जहां दूषित पानी पीने के कारण डायरिया से ग्रस्त दो लोगों की मौत हो गई और 70 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं दुर्ग मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ने बताया कि पिछले दो दिनों में बीमार होने के कारण 91 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं,जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।उन्होंने बताया,‘‘बीमारों को बैकुठ धाम के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,सदर अस्पताल, बीएम शाह अस्पताल और भिलाई के एसएस अस्पताल और पावर हाउस इलाके के अम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *