Tue. Apr 21st, 2026

बडगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आज मंगलवार को अदालत परिसर के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, बडगाम से होकर आतंकवादियों के गुजरने के बारे में एक विशेष सूचना मिलने पर सेना और पुलिस के एक संयुक्त दल ने अदालत परिसर के पास एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की,लेकिन आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मारे गए आतंकवादी प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से थे। उनकी पहचान पुलवामा जिले के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है। कुमार ने कहा कि दोनों आतंकवादी पिछले हफ्ते पास के मागम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान बच निकले थे। मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एके राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *