Sun. Aug 30th, 2026

लक्ष्मण झूला घूमने आए गुरुग्राम के दो युवक गंगा में डूबे,एक लापता

ऋषिकेश:वीकेंड पर लक्ष्मण झूला घूमने आए गुरुग्राम (हरियाणा) के दो युवक नहाते वक्त गंगा में डूब गए। एक युवक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे युवक का गंगा में पता नहीं चल पाया। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात की गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12ः45 बजे थाना लक्ष्मण झूला पर सूचना प्राप्त हुई कि गोवा बीच पर तीन लड़के नहा रहे थे।

जिनमें से दो युवक गंगा नदी में डूब गए। एक युवक नितिन त्यागी सेक्टर दो बल्लभगढ़ हरियाणा को बचा लिया गया।तीसरा साथी कार्तिक गंगा के किनारे खड़ा था। इस दौरान इनका एक साथी हिमांशु छाबड़ा (28 वर्ष) पुत्र महेश छाबड़ा निवासी ज्योति पार्क, गुड़गांव हरियाणा नदी में डूब गया। जल पुलिस लक्ष्मण झूला तथा एसडीआरएफ टीम की ओर से सर्चिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *