Sun. May 3rd, 2026

यूकेडी के दफ्तर में जमकर हंगामा, दो गुट में तकरार,पुलिस बल तैनात

देहरादून: उत्तराखंड क्रांतिदल के ऑफिस में आज सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई,लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी है। जैसा कि मालूम हो पार्टी का दो दिवसिय अधिवेशन शुरू हुआ इसी बीच दो गुट आमने सामने आ गये।

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास कियागया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था।खबर मिलते ही यह गुट भी मौके पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। सीओ सिटी शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *