Sat. Apr 19th, 2025

उत्तराखंड : होमगार्ड में महिला प्लाटून भर्ती के लिए शासन से मिली मंजूरी

देहरादून : प्रदेश के 10 जिलों में होमगार्ड महिला प्लाटून की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने होमगार्ड विभाग को भर्ती करवाने के लिए मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जुलाई 2023 तक भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने की उम्मीद है।हालांकि विभाग ने शासन को शैक्षिक योग्यता सहित कुछ अन्य बिंदुओं पर भी संशोधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा हैए जिसको मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

होमगार्ड विभाग के स्थापना दिवस पर छह दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 जिलों में 330 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इसमें ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़,चंपावत, अल्मोड़ा,बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिला शामिल हैं। यहां होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक.एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती की जानी है।मौजूदा समय में होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैंए जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं।

ये महिला होमगार्ड्स देहरादूनए हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। बाकी बचे 10 जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।होमगार्ड में भर्ती होने के लिए महिला अभ्यर्थियों को अब 10वीं पास होना अनिवार्य है। पूर्व में हुई भर्तियों में पर्वतीय जिलों में पांचवीं पास और मैदानी जिलों में आठवीं पास शैक्षिक योग्यता थी।होमगार्ड जवानों को अब नागरिक पुलिस की तरह वेतन व अन्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।

ऐसे में होमगार्ड विभाग ने शासन को शैक्षिक नियमों में बदलाव करने के लिए पत्र भेजा है। इसके अलावा पूर्व में जो भर्तियां होती थीं वह ब्लाक स्तर पर होती थीए जिसे अब जिला स्तर पर करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।प्रदेश के 10 जिलों में महिला प्लाटून के 330 पदों पर भर्ती करने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। 15 से 20 दिनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जुलाई से पहले नई भर्ती होने वाली महिला होमगार्ड्स की ट्रेनिंग भी शुरू हो जाएगी।

. केवल खुराना,आइजी व कमांडेंट जनरल, होमगार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *