Sat. Apr 25th, 2026

Uttarakhand weather update: बारिश के बाद बढ़ी ठंड, बर्फबारी के भी आसार

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात और मैदान में हल्की बारिश से ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से पांच दिन तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बरसात और बर्फबारी हुई। वहीं राज्य में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की प्रबल संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड से बड़ी खबर – कल बंद रहेंगे यह स्कूल

मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 5 दिसंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है, तथा ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। 6 दिसंबर को भी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसी तरह 7 दिसंबर को भी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ भागों में कोहरा रहने की संभावना है। गौरतलब है कि बुधवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में बादलों का डेरा है और बारिश-बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड से बड़ी खबर- महिला को अज्ञात युवा ने मारी गोली

वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत पिथौरागढ़ व बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात के दो दौर हो भी चुके हैं। गुरुवार को बागेश्वर में पिंडारी और पिथौरागढ़ में नंदादेवी, हंसलिंग, राजरंभा व पंचाचूली की चोटियों पर हिमपात हुआ। नैनीताल के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फ गिरी, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे यहां ठंड में इजाफा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *