Sat. May 2nd, 2026

गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों के मरने की आशंका,कई गंभीर घायल

नैनीताल: आज सुबह एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 7 लोगों के मारे जाने की दर्दनाक खबर सामने आई है । प्राप्त समाचार के अनुसारओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बामुश्किल सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन तकरीबन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका लग रही है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों के मृत अवस्था लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। फिलहाल घटना के एक घंटे बाद भी जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *