Mon. Apr 20th, 2026

पत्नीे महाकुंभ जाने की जिद पर अड़ी, पति ट्रेन के आगे कूदा, मौत

कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कल झारखंड जाते समय दंपती में विवाद हो गया। पत्नी पहले महाकुंभ जाने की जिद कर रही थी। विवाद बढ़ने पर युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। इस वजह से अयोध्या वंदेभारत पौन घंटे सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के धनबाद, कौआ बांध, गोविंदपुर निवासी सूरज यादव (26) पत्नी शोभा कुमारी, साली व सास कानपुर में ईंट भट्ठे पर काम करते थे।

ये झारखंड अपने घर जाने के लिए शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल पहुंचे। इस दौरान दंपती में विवाद हो गया। इस दौरान दिन में करीब 11 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर.7 पर अयोध्या वंदेभारत एक्सप्रेस आ गई तो सूरज ट्रेन के आगे कूद गया। सी-14 कोच के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। अपने भाई को दिल्ली छोड़ने सेंट्रल स्टेशन एक यात्री ने बताया कि वह दंपती के ठीक पीछे खड़ा था ने बताया महिला पति से महाकुंभ जाने की जिद कर रही थी।

युवक की साली अपनी बहन को समझा रही थी, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। लखनऊ जा रहे लाल बंगला निवासी एक दूसरे यात्री ने बताया कि युवक कह रहा था कि इतने दिन बाद घर जाने का मौका मिला है, पहले वहां हो आएं, फिर महाकुंभ चलना।लेकिन उसकी पत्नी जिद पर अड़ी थी। विवाद होते समय ही वंदेभारत आ पहुंची और युवक ने छलांग लगा दी। जीआरपी थाना प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि सूरज परिजनों के साथ कानपुर में ईट.भट्ठे पर काम करता था। पत्नी से विवाद होने पर उसने जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *