Thu. May 2nd, 2024

कांग्रेस और आप की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस,क्या चुनाव में कोई नया रंग लायेगी?

देहरादून: जैसा कि आप सब को मालूम ही है कि कांग्रेस हाईकमान की लाख कोशिशों के बाद भी उत्तराखण्ड में कांग्रेस ऐजुट नजर नहीं आ रही है। जैसा कि देखा जा रहा है कि जब से चुनाव की घोषणा हुई है तब से कांग्रेस के दिग्गजों का पार्टी से अलविदा कहने का क्रम टूटा नहीं है। आये दिन कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का भगवा पार्टी में जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। देखा जाये तो प्रदेश में कांग्रेस भले ही अपना दम दिखा रही हो लेकिन हालात नासाज ही हैं।

जिस पार्टी के अपने ही कार्यकर्ताओं का साथ छूट रहा हो ऐसे में वों उस संजीवनी की तलाश में है जो उसको कंधा दे सके। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और आम आदमी पार्टी की एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेस का होना इसी बात की ओर संकेत करता है। राजधानी देहरादून के एक होटल में आयेजित इस प्रेस कांन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई का खौफ बनाकर पार्टियों को हाशिये पर लाना चाहती है।

उन्होंने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुये कहा कि पूरे देश में सीबीआई और ईडी केन्द्र के इशारे पर विपक्षी पार्टियों में खौफ पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ही न जाने कितने लोग हैं जिन पर ईडी और सीबीआई ने शिकंजा कसा उसका क्या परिणाम निकला ?। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि मोदी सरकार खौफ फैलाकर चुनाव जीतने की भरसक कोशिशों में लगी हुई है।

कुछ एसे लोग भी हें जो लालच में र्पअी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सहे हैं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पर नारा महज एक जुमला है जबकि भाजपा 400 सीटों पर चुनाव लड़ ही नहीं रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को एक डिसिप्लीन पार्टी बताते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी का जो वोट परसेंटेज रहा वो गइबंधन में आने के साथ उसका लाभ निश्चित रूप से कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि देश में भाजपा सरकार को हराकर गठबंधन की सरकार देश में बनेगी।

रिपोर्ट: कैमरामैन आलम के साथ भावना रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *