Mon. Apr 27th, 2026

अग्निपथ के खिलाफ सर्वदलीय विरोध, पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन

देहरादून: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की मुखालफत में आज सर्वदलीय विरोध जताया गया। आपको बता दें कि केंद्र सरकार पर बेरोजगार युवाओं को धोखा देने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कई दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले चीड़बाग स्थित सैन्य धाम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी उसके बाद राजभवन की ओर कूच किया।

जैसा कि मालूम हो कोर्ट के आदेश के बाद न्यू कैंट रोड पर कोई धरना प्रदर्शन नहीं होगा लिहाजा सभी को कुछ ही दूरी पर बैरिकेड लगाकर रोक लिया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, केंद्र सरकार को तत्काल इस युवा और राष्ट्र विरोधी अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए।उत्तराखंड के युवाओं को बचाने के लिए इस गलत योजना का लगातार विरोध किया जाएगा, इसके लिए लगातार सत्याग्रह चलाया जाएगा।

रावत ने कहा की सेना भर्ती उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा जरिया है, सालों से युवा इसकी रात दिन तैयारी कर रहे हैं। अब सीधी भर्ती की जगह अग्निवीरो की भर्ती कर युवाओं को झटका दिया गया।पहले से भर्ती की फिजिकल परीक्षा पास कर चुके 50 हजार युवाओं को भर्ती निरस्त कर नुकसान पहुंचाया गया है। अग्निपथ योजना के कारण रेजीमेंट सिस्टम आने वाले कुछ वर्षों में पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। राज्यों के मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं की अग्निवीरों को तत्काल नौकरी दी जाएंगी। जबकि हकीकत ये है की छह साल में एक भी पूर्व सैनिक को नौकरी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *