Wed. Oct 21st, 2026

पालीवाल बने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

देहरादून: महानिदेशक कार्यालय, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक अधिकारी, दयाकृष्ण पालीवाल की पदोन्नति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुई है। आपको बता दें कि उनकी पदोन्नति के आदेश कल सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान के द्वारा जारी किये गये हैं।

दयाकृष्ण पालीवाल को पदोन्नति मिलने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाऐं दी । मालूम हो कि दयाकृष्ण पालीवाल ने जिला सूचना कार्यालय नैनीताल से अपनी सेवा शुरू की थी और अलग राज्य के बनने के बाद उनका स्थान्तरण महानिदेशक कार्यालय सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग देहरादून को हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *