Sat. Sep 5th, 2026

अन्वेषण टीम को सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया फ्लैग ऑफ

उत्तरकाशी  आज गंगोत्री में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्वेषण पर्वतारोहण टीम को फ्लैग ऑफ किया। आपको बता दें कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, पतंजलि आयुर्वेद हरिद्वार और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का साझा अन्वेषण अभियान आज से शुरू हो गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्वेषण अभियान टीम के साथ गंगोत्री से गोमुख जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक गए।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पतंजलि व निम का यह अन्वेषण अभियान उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी खोज और उपलब्धि होगी। उत्तराखंड को धार्मिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में भी यह कदम सार्थक होगा।

फ्लैग ऑफ से पहले योग गुरु स्वामी रामदेव ने गंगोत्री धाम में तीन घंटे तक मां गंगा के तट पर योग किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों व गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *