Mon. Apr 27th, 2026

आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने कराया योगाभ्यास

नैनीताल । डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के महानिदेशक श्री बी. पी. पाण्डेय द्वारा किया गया, श्री पाण्डेय द्वारा प्राचीन भारत की योग महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ भारत की कामना की। तो वही कार्यक्रम के आयोजक अकादमी संयुक्त निदेशक प्रकाश चंद्र ने योग किया और अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षुओं को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संकाय सदस्य दीपक गुप्ता ने प्रशिक्षुओं को योग के गुर सिखाए, उक्त कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोगी कामना कम्बोज, सुनीता वर्मा, हिमांशु और मानसी ने भी अपना योगदान दिया। इस योग कार्यक्रम में अकादमी संकाय सदस्य दिनेश कुमार राणा, एन एस नगन्याल, वी. के. सिंह, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. मंजू पाण्डे आदि भी मौजूद रहे। इसके अलावा अकादमी कार्मिको ने भी योग दिवस पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *