Thu. Jun 4th, 2026

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की तिथियों में किया बदलाव

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के कारण कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा नुकसान हुआ है। संपर्क मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसकी वजह से आवाजाही प्रभावित हुई है। अभ्यर्थियों की मांग पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के विभिन्न पदों के लिए कराई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। इन पदों पर होने वाली आगामी परीक्षा को अन्य तिथियों में कराने को लेकर अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से गुजारिश की थी। इसके बाद आयोग ने उन अभ्यर्थियों की सूची के साथ तिथियां परिवर्तित कर दी हैं। बता दें कि  नैनीताल हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी, टाइपिस्ट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अंग्रेजी टंकण व अनुवादक के पदों पर 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होने वाली भर्ती परीक्षा अब 27 अक्टूबर को होगी आयोग ने इस बाबत विज्ञप्ति जारी कर दी है।

यहां देखें विज्ञप्ति:

Karyalya_gyap_for_above_01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *