Sat. Apr 25th, 2026

उत्तराखण्ड के लोेगों की पंसद का ट्रेंड फेसबुक पर भी दिख रहा

देहरादून । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोषल मीडिया चेयरपर्सन शिल्पी अरोरा ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तराखण्ड के लोेगों की पंसद का ट्रेंड फेसबुक पर भी दिख रहा है।
उन्होंनें कहा कांग्रेेस के अधिकारिक फेसबुक पेज पर 3 लाख 1 हजार लाईक, फॉलोवर 3 लाख 17 हजार के साथ लोगों नें कांग्रेस को चुना वहीं भाजपा के सोषल मीडिया हैंडल फेसबुक पर 2 लाख 94 हजार अड़तीस तथा आम आदमी पार्टी के सोषल मीडिया हैडल फेसबुक पर 2 लाख 33 हजार फॉलोवर हैं। भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के सोषल मीडिया से ज्यादा जनता नें कांग्रेस को पसंद किया है।
उन्होनें कहा की उत्तराखण्ड कांग्रेस सोषल मीडिया द्वारा विभिन्न तरह के कैपेन समय समय पर लांच किये जा रहे हैं जिसमें श्श्तीन तिगाड़ा का बिगाड़ उत्तराखण्ड में नहीं आयेगी भाजपा दोबारा को लोगों नें काफी पसंद किया वर्तमान में कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र चार धाम चार काम के नाम से सुर्खिया बटोर रही है। लोग सरकार को बदलनें के लिए तत्पर हैं और खुले दिल से कांग्रेस के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में सोषल मिडिया के विभिन्न माध्यमोें में फेसबुक का प्रचलन सबसे ज्यादा है उसके बाद ईस्टाग्राम और टवीटर को पंसद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *