Sat. Apr 25th, 2026

उत्तराखण्ड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,पांच दिन तक नहीं पड़ेगा फर्क

देहरादून: अभी उत्तराखण्ड में लोंगों को बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज 29 अगस्त सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत व उधमसिंहनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है,वहीं उत्तराखण्ड के बाकी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तेज बौछार होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखण्ड में अगले 2 सितम्बर तक बारिश में तेजी देखने को मिलेगी, हालांकि रिमझिम के बजाय कहीं-कहीं तेज बौछार व कहीं-कहीं भारी बारिश रहने का अनुमान है। 29 को नैनीताल, चम्पावत, देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

30 और 31 अगस्त व एक सितम्बर को राज्य के पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार व कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्टजारी किया है। मौसम केन्द्र के निदेशक ने बताया कि एक सितम्बर के बाद भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *