Sat. Apr 25th, 2026

हल्द्वानी:मानदेय को लेकर नगर निगम में सफाई कर्मियों का हल्लाबोल

हल्द्वानी: मानदेय बढ़ाने का जीओ जारी होने के बाद भी लागू न करने से नाराज सफाईकर्मियों ने आज नगर निगम में हल्ला बोल कर प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि 500 रुपये मानदेय का जीओ जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ शाखा हल्द्वानी से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इस दौरान निगम और शासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी के चलते पूर्व में ही 29 अगस्त से आंदोलन का नोटिस दे दिया गया था लेकिन इसके बावजूद कोई मांग का संज्ञान नहीं लिया गया। शाखा अध्यक्ष रोहित टांक व महामंत्री शिवम पाल ने कहा की मुख्यमंत्री के घोषणानुसार 500 रुपये न दिये जाने से सफाई कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक चौधरी, रवि चिंडालिया, मुकेश, दिनेश चौधरी, प्रमोद, जय प्रकाश, विजय पाल, अमित कुमार, विशाल, सिद्धार्थ, अनूप, राजेश, चंदन, अनिता, बबली, मधु,निशा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *