Mon. Apr 27th, 2026

एनआईओएस,डीएलएड,टीईटी,सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

देहरादून: एनआईओएस डीएलएड टीईटी एवं सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग उठाई।आज बुधवार को अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री आवास पहुंचा।

युवाओं ने बताया कि हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग में एनआईओएस डीएलएड टीईटी एवं सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सम्मलित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपते हुए चयन प्रक्रिया में शामिल करने की मांग उठाई। इस दौरान चंदन सिंह बोहरा,संदीप खत्री, श्रवण कुमार, मनीषा शर्मा, रीना,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *