Fri. Nov 6th, 2026

कुमाऊं कमिश्नर ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग में निर्माणाधीन पुल का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत  ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण से जुड़ी सारी बातों को बारीकी से जाना.इस दौरान दीपक रावत ने कहा कि कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को पुल की टेस्टिंग की जाएगी। उसके बाद ही पुल को चालू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पुल पर काम कर रहे मजदूरों की सेफ्टी को लेकर भी विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए हैं। बता दें, 7 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जा रहा है, जिसे जून माह तक पूरा किया जाना है लेकिन कार्य सुस्त गति से चलने के कारण पुल निर्माण में देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *