Sun. May 3rd, 2026

गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ध्वस्त,तीन की मौत

गाजियाबाद: जिले के लोनी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जहां मकान में गैस सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त हो गया जिसमें दबकर दो बच्चों सहित तीन लोग काल के ग्रास में समा गये।

जानकारी के अनुसार लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में मुनीर 55 परिवार के साथ रहते हैं मुनीर ऑटो चला कर अपना परिवार पालते हैं। आज बुधवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे।

परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया।सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। वहीं अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का और एक महिला की मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *