Sun. May 3rd, 2026

दशहरा पर्व पर राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति ने बुराई और अधर्म पर सत्य की जीत का प्रतीक दशाहरा पर्व पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। ’’

राष्ट्रपति ने कहा कि दशहरा का त्योहार अनीति पर नीति की, असत्य पर सत्‍य की और बुराई पर अच्‍छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का संचार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *