Sun. Jun 21st, 2026

छात्र की मृत्यु पर सीएम ने दिये जांच के आदेश

चंपावत: जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डे में स्कूल शोचालय की छत गिरने से स्कूल के कक्षा 3 के छात्र की मृत्यु पर सीएम ध्यानी ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी सरकारी स्कूल भवनों का निरीक्षण कर लिया जाए,जहां जरूरी हो वहां भवनों के मरम्मत संबंधी काम करवा लिया जायें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि कक्षाएं पूरी तरह से सुरक्षित भवनों में ही संचालित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *