Thu. Apr 23rd, 2026

जरूरत पड़े तो हम डिजिटल जनसभा का भी आयोजन कर सकते: श्याम बोहरा

देहरादून। आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्याम बोहरा ने राज्य में बढ़ते हुए कोरोना महामारी को देखते हुए कहा है  कि सरकार और चुनाव आयोग एक सर्वव्यापी गाइडलाइंस तय करें और वह गाइडलाइन सभी दलों के लिए मान्य हो।
जिसमें सभी राजनैतिक दल एवं उनके कार्यकर्ता और जनता सब सुरक्षित रहे। कहा मैं अपने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा तय किए गए सभी गाइडलाइंस का पालन करूंगा एवं अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर प्रचार-प्रसार करने के लिए निवेदन करूंगा। साथ ही साथ अगर जरूरत पड़े तो हम डिजिटल जनसभा का भी आयोजन कर सकते हैं। हमें हर हाल में प्रदेश की जनता एवं अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *