Sun. Nov 8th, 2026

देहरादून समेत 6 जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों नेभारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे के अन्दर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना भी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *