Sun. Jun 21st, 2026

देहरादून: सोनिका डीएम तो दिलीप सिंह कुंवर बने कप्तान

देहरादून: राजधानी में जिलाधिकारी और कप्तान दोनो ही बदले गये हैं। अब राजधानी के डीएम की कमान अपर सचिव सोनिका को थमाई गई है सोनिका को ये अतिरिक्त जिम्मेदारीसौंपी गई है।

वहीं देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक,पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनके स्थान पर दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया कप्तान बनाया गया ।

देहरादून के जिला अधिकारी रहे डॉ0 आर राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सोनिका फिलहाल स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *