Sun. Jun 21st, 2026

हरेला प्रकृति के संरक्षण का पर्व: धामी

देहरादून: पर्यावरण संरक्षण को संतुलित करने वाला देवभूमि उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला उत्सव शुरू हो गया है। आपको बता दें कि हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है। ऐसा माना जाता है कि हरेला पर्व पर लगाया पौधा सूखता नहीं है। इस साल हरेला पर्व के मौके पर भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्तराखण्ड में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी।

वैसे प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। कल वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधरोपण के बाद सीएम धामी ने कहा कि देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और यह कार्यक्रम अगले एक महीने तक चलेगा।

इस मौके पर प्रदेशभर में हरेला पर्व मनाया जा रहा है जहां बच्चे, बूढ़े, जवान सभी लोग पौधरोपण कर रहे हैं।
सीएम ने कहा कि उनका प्रयास है कि हरेला पर्व में जन-जन की भागीदारी हो और आने वाली पीढ़ी भी इसकी भागीदार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *