Wed. Apr 22nd, 2026

ब्रेकिंग: 5 आईपीएस, डीआईजी पद पर प्रमोट

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

उत्तराखंड में सियासी फेरबदल हो, या तबादले और प्रमोशन सभी बहुत तेजी से हो रहे हैं। सोमवार देर शाम शासन ने पांच पुलिस अधिकारियों के डीआईजी पद में प्रमोशन को हरी झंडी दे दी है। इनमें जिन आईपीएस ऑफिसर का जिक्र है उनमें देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, आईपीएस सुनील मीणा, सदानंद दाते, सेंथिल अबूदई और देहरादून के पूर्व एसएसपी रहे योगेंद्र सिंह रावत शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *