Sat. Apr 25th, 2026

भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने दिया शहीद स्थल पर धरना

देहरादून। उत्तराखण्ड में फैले व्यापक भर्ती घोटालों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शहीद स्थल पर धरना दिया गया है।
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य आन्दोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था, परन्तु भयकृभ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। राज्य सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना तो दूर जिन सरकारी पदों पर अभी तक भर्तियां की भी गई हैं उनमें भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद को अंजाम दिया गया है।
गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थाएं बेचने के साथकृसाथ सरकारी नौकरियां भी लाखों रूपये लेकर बेची जा रही है, यह सरकारी विभागों की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार का जीताकृजागता प्रमाण है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में पेपर लीक/सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु चल रही धांधली में गिरफ्तारियों से साबित हो गया है कि राज्य में भ्रष्टाचार किस हद तक फलता फूलता जा रहा है। उन्होनें कहा कि इन घोटालोंकृभ्रष्टाचारों की न्याययिक स्तर पर जांच हो और जांच में चाहें कोई भी दोषी हो उसको सजा मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मीडिया चेयरमैन पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महामंत्री गोदावरी थापली, दर्शन लाल, गौरव चौधरी, अश्विनी बहुगुणा, संजय किशोर, नवीन जोशी सहित कई कांग्रेसी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *