Fri. Sep 4th, 2026

मेक्सिको: तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही बस हुई बेकाबू,19 की मौत, 32 लोग घायल

मध्य मेक्सिको में लोगों को तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल है जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सभी यात्री धार्मिक स्थल चल्मा में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस एक इमारत से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास तक इसकी गूंज सुनाई दी।

मौके पर पहुंच प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में से छह लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं उन्हें राज्य की राजधानी टोलुका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के सहायक आंतरिक सचिव रिकार्डो डी ला क्रूज़ ने कहा कि दुर्घटना मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *