Mon. Jun 29th, 2026

शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय में छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

डोईवाला । शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नात्तोकोत्तर महाविघालय में संस्कृत विभाग द्वारा विभागीय परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं प्रियंका शाह ने द्वितीय स्थान व शिखा तथा अंजली गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका शाह ने प्रथम  ,अंजली गौर ने द्वितीय  तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियंका शाह ने प्रथम ,अंजली गौर ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  वही पोस्टर प्रतियोगिता में शिखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,अंजली गौर ने द्वितीय,प्रियंका व रेणुका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ नीलू कुमारी, डॉ उषा रानी नेगी, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ रेखा नौटियाल तथा डॉ प्रवीण मैठाणी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *