Sat. May 2nd, 2026

शहीद रमेश गुरूंग की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून: राजधानी के जोहड़ी ग्राम वार्ड न0 2 में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा आपरेशन ‘‘पवन’’ में शहीद हुए रमेश कुमार गुरूंग की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीद रमेश कुमार गुरूंग की फोटो पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

आयोजन में प्रतिभाग कर बच्चों ने अपने कला कौशल का परिचय दिया जिन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से हरेला पर्व के उपलख्य में वृक्षारोपण किया गया। वृख् जैसे-जैसे बड़े हों वैसे-वेसे शहीद की यादें लोगों के जहन में पैबस्त रहेंगी।

इस आयोजन कार्यक्रम में जोहड़ी ग्राम वार्ड 2 के पार्षद सागर लामा,भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष मन मोहन थापा,उपाध्यक्ष पदम जंग गुरूंग,गोर्खा सुधार सभा जोहड़ी शाखा के अध्यक्ष अनिल थापा,अशोक थापा,सिकन्दर गुरूंग,सत्येन्द्र गुरूंग,सुखदेव गुरूंग और समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। चित्रकला प्रतियोगिता में बतौर जज के रूप में श्रीमती उर्मिला गुरूंग व श्रीमती अनीता शास्त्री मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *