Wed. Sep 9th, 2026

सावधान ! नहीं मांगा जा रहा कोषागार में कोई जीवन प्रमाण पत्र

पौड़ी : मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चन्द्र ने बताया कि कोषागार में जीवन प्रमाण पत्र के संबंध में कोई विवरण नही मांगा जा रहा है यदि किसी के पास इस प्रकार की कोई फोन कॉल आती है तो किसी भी प्रकार का डाटा साझा न करें।

मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी गिरीश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य जनपदों से सूचना प्राप्त हो रही है कि साइबर ठग पेंशनरों को कोषागार का कार्मिक बताते हुए उनकी निजी जानकारी ले रहे है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र के लिए परेशान होने की जरूरत नही है वे जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए किसी कॉमन सर्विस सेंटर, प्रदेश के किसी कोषागार में जाकर या स्थानीय पोस्ट ऑफिस में जाकर जीवन प्रमाण पत्र की कार्यवाही पूर्ण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *