Thu. Nov 5th, 2026

सोमवार को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर यानी सोमवार को बंद कर दिए जाएंगे। बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद 455 श्रद्धालुओं ने हेम सरोवर में डुबकी लगाकर गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब में मत्था टेका। अभी तक दो 2 लाख 21 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच कर मत्था टेक चुके हैं। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हेमकुंड में बीते दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। अभी तक 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी को देखते हुए हेमकुंड जाने वाले बच्चों और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को फिलहाल गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से कुछ ही तीर्थयात्रियों को आज हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *