Sun. Nov 1st, 2026

स्व. वेद उनियाल की 70वीं जयंती पर उक्रांद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा दल के वरिष्ठ नेता, राज्य आंदोलनकारी स्व0 वेद उनियाल 70वीं जयंती पर पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड देहरादून मे श्रद्धांजलि देते हुए याद किया।
स्व0 वेद उनियाल को याद करते हुए दल के महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा कि उनका जन्म चमोली जनपद के 11 जनवरी 1952 को जोशीमठ के ग्राम सुनील मे स्व0 देवी प्रसाद उनियाल माताजी स्व0 सुमति देवी के यहां जन्म हुआ, परिवार मे उनके दो भाई राज्य आंदोलनकारी ओमी उनियाल व चंद्र प्रकाश उनियाल व पत्नी महेन्द्र कौर वेद उनियाल हैं। स्व0 उनियाल जी डी0ए0वी0 कॉलेज से स्नातक किया। छात्र जीवन मे कॉलेज से वह छात्र संघ के महासचिव भी रहे, छात्र जीवन से वह वामपंथी विचारों को लेकर चले, सामाजिक सरोकारों के सबसे बड़े पेरोपकारी स्व0 उनियाल जी रहे। सन 1994 मे पहाड़ के गाँधी स्व0 इंद्रमणि बड़ोनी के कहने पर उक्रांद मे शामिल हो गए, दल के थिंक टैंक के रूप से उन्हें जाना जाता हैंद्य इस अवसर पर लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, राज्य आंदोलनकारी पूरन सिंह लिंगवाल, प्रभात डंडरियाल, उत्तम रावत, किरन रावत कश्यप, प्रांजल खंडूरी, मुकेश कुंडरा, जितेंद्र, वीरेंद्र सिंह रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *