Mon. May 4th, 2026

ऑटोरिक्शा और टैंकर में हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत

शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे के बीच ऑटोरिक्शा और टैंकर में हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बरेली.फर्रुखाबाद मार्ग पर अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के तहत सुगसुगी ग्राम के पास जलालाबाद की ओर जा रहे ऑटोरिक्शा को विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो रिक्शा सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मीणा ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *