Fri. Jul 17th, 2026

जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया 13 वर्षीय आयुष, मौके पर गई जान

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान प्रतीत नगर निवासी 13 वर्षीय आयुष, पुत्र भुवनेश, के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *