Thu. Sep 17th, 2026

सैदपुर से इराक की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ जायरीन का जत्था

सैदपुर : सैदपुर क्षेत्र से इराक के पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए जायरीन का एक जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में हज सेवक हाजी मोहम्मद स्वालेह अली के साथ पांच लोग शामिल हैं। यात्रा के दौरान जत्था बगदाद शरीफ, नजफ अशरफ, करबला शरीफ, बसरा सहित इराक के अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक शहरों में जाकर पवित्र स्थलों की जियारत करेगा।

इस पवित्र सफर के लिए रवाना होने वालों में हाजी मोहम्मद स्वालेह अली, बीबी शाइस्ता बेबी, मौलाना मुमताज हैदर, हाजी अतहर अली खान तथा हाजी सरवर खान (अख्तरा) शामिल हैं। सभी जायरीन धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ इस यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वे इराक स्थित विभिन्न पवित्र स्थलों की जियारत कर दुआएं करेंगे।

जत्थे के रवाना होने के अवसर पर स्थानीय लोगों और परिचितों ने पहुंचकर जायरीन को मुबारकबाद दी तथा उनकी सुरक्षित यात्रा और सलामती के लिए दुआ की। इस मौके पर बस्ती के हाजी शाहिद अली, हाफिज गुलाम अली, हाफिज रिजवान खान, विरासत अली, अय्यूब अली, बिशारत अली, हाफिज अहमद मियां, तौहीद अली, अज़हर सर, उमर अली वगैरह मौजूद रहे।

मौजूद लोगों ने जायरीन से यात्रा के दौरान सभी के लिए अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ करने की अपील की। जत्थे के रवाना होने पर क्षेत्र में खुशी और धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने यात्रियों की सकुशल वापसी की कामना की।

रिपोर्ट: ज़ीशान सिद्दीकी, सैदपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *