Tue. Apr 21st, 2026

आईएसबीटी देहरादून में भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे आया बुजुर्ग,

देहरादून : कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, आईएसबीटी चौक के पास चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रहे 67 वर्षीय स्वराज सिंह चौहान, निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही आईएसबीटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और बस को कब्जे में कर लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वराज सिंह चौहान आईएसबीटी पर सड़क पार कर रहे थे, तभी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस के आगे वाले टायर के नीचे आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *