Thu. Apr 23rd, 2026

खाटू श्याम दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई,11 लोगों की मौत

दौसा :राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर मनोहरपुर के पास सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

सभी पीड़ित खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों के शीघ्र और उचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को राजस्थान सरकार से समन्वय स्थापित कर घायलों की मदद के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *