Sun. Jun 28th, 2026

निरंजनपुर मंडी में अचानक लगी आग से दुकानों और स्टॉलों का सामान राख

देहरादून : निरंजनपुर मंडी में दीपावली की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे मंडी के भीतर से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने फल-सब्ज़ियों के ढेर और दुकानों में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कई स्टॉल और अस्थायी दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी था। निरंजनपुर मंडी शहर की सबसे व्यस्त सब्जी मंडी है, जहां रोजाना हजारों किसान और व्यापारी अपने उत्पाद बेचने आते हैं। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि माना जा रहा है कि दीपावली की आतिशबाज़ी से निकली चिंगारी ने इस हादसे को जन्म दिया होगा। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *