राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले सहाफत उर्दू के ब्यूरो चीफ अफजल राणा
देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दैनिक सहाफत उर्दू समाचार पत्र के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ अफजल राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ।

बांयें से प्रथम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,एम. फहीम ‘ तन्हा ‘, ब्यूरो चीफ, आज की ख़बर, तीसरे नम्बर पर दैनिक सहाफत उर्दू समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ अफज़ाल राणा ।
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग, अधिकारी एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देखने को मिला।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और राज्य की प्रगति के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान सहाफत उर्दू के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ अफजल राणा,एम. फहीम ‘ तन्हा ‘, ब्यूरो चीफ, आज की ख़बर ने भी मुख्यमंत्री धामी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राजभवन में हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। कार्यक्रम के दौरान ली गई तस्वीर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अफजल राणा समेत अन्य गणमान्य लोग नजर आए।