Mon. Nov 2nd, 2026

अररिया के विज्ञान शिक्षक धीरज सिंह को मिला ‘आदर्श शिक्षक सम्मान 2026’

मुजफ्फरपुर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित अररिया जिले के मध्य विद्यालय, नोनिया टोला, चकला, नरपतगंज के विज्ञान शिक्षक धीरज सिंह को ‘आदर्श शिक्षक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सीनेट हॉल में द टीचर्स फ्यूचर मेकर्स, बिहार (TFM) द्वारा आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश चन्द्र राय ने उन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। समारोह में पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) के. सी. सिन्हा सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविद् एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

धीरज सिंह गतिविधि आधारित शिक्षण, STEM, ICT तथा ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसे नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और रचनात्मकता विकसित कर रहे हैं। उनका संकazल्प है कि शिक्षा की ज्योति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे तक पहुँचे और कोई भी विद्यार्थी स्वयं को कमजोर न समझे। उल्लेखनीय है कि उन्हें वर्ष 2025 में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा ‘राजकीय शिक्षक सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि अररिया जिले के लिए गौरव तथा शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत है।

रिपोर्ट -कुमार संदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *